Posts

Showing posts from November, 2018
विनोद डागा का दौरा कार्यक्रम बैतूल।  पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद डागा  24 नवंबर को कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय विनोद डागा के पक्ष में जनसंपर्क एवं बैठक करेगे। श्री डागा सुबह 11 बजे माडंवी, दोपहर 1 बजे जूनावानी, 2 बजे गोयदा, 3 बजे पातरा, 4 बजे सातनेर, 6 बजे टेमुरनी, 7 बजे पुसली, रात्रि 8 बजे खापा, 9 बजे ऐनखेड़ा में जनसंपर्क और बैठक करेंगे। निलय विनोद डागा का दौरा कार्यक्रम बैतूल।  बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय विनोद डागा 24 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा करेंगे। निलय डागा सुबह 9 बजे चंद्रशेखर वार्ड एवं शास्त्री वार्ड में जनसंपर्क करेंगे। शाम 7 बजे सुभाष वार्ड में बैठक, रात्रि 8 बजे अर्जुन नगर में बैठक, रात्रि 9 बजे मालवीय वार्ड में बैठक।
Image
निलय डागा ने मोतीवार्ड में किया जनसंपर्क डोर-टू-डोर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने शुक्रवार को मोतीवार्ड में जनसंपर्क किया। निलय डागा सबसे पहले मोती वार्ड के सांई मंदिर पहुंचे जहां उन्होने पूजा-अर्चना कर सांई बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात निलय डागा वार्ड में डोर-टू-डोर जंनसपर्क किया। जहां बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं को गले लगाकर उनसे समर्थन मांगा। इस दौरान अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Image
वीर दुर्गादास राठौर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प राठौर समाज ने मनाई वीर दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथी बैतूल। राठौर समाज टिकारी के तत्वाधान में गुरुवार वीर दुर्गादास जी राठौर की 300वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं ने वाहन रैली निकालकर कारगिल चौक स्थित वीर दुर्गादास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम राष्ट्रीय तैलिक महासभा के युवा अध्यक्ष सुनील साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुनील साहू, द्वारका राठौर, अनिल राठौर, शिव प्रसाद राठौर, सुनीला राठौर ने राठौर समाज की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद राठौर तथा आभार टिकारी इकाई राठौर समाज के अध्यक्ष मधु राठौर ने व्यक्त किया।
Image
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क  बैतूल। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लगातार वार्डो में भ्रमण कर प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाएं घर-घर जाकर बता रही है। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बैतूल नगर के जाकिर हुसैन, रामनगर, जयप्रकाश वार्ड में घर घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाएं बताई। जनसंपर्क में महिला कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य की महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन मांग रही है। जनसंपर्क में वे बताती है आजादी के 70 सालो में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्या को समझा और घर-घर में शौचालय बनाकर सम्मान दिया। इसी तरह चुल्हा फूंककर अपनी आंखो को गवांने वाली महिलाओं को रसोई गैस नि:शुल्क देकर समस्या से छुटकारा दिलाया। 
Image
भाजपा प्रत्याशी पहुंचे द्वार, लाड़लियों ने भी खुशी से किया विजय तिलक शहर के हर वार्ड में जमकर मिल रहा समर्थन बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को वार्डो में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। इस दौरान श्री खंडेलवाल को देखकर नन्हीं-नन्हीं लाड़ली बेटियां बेहद खुश हुई। बड़ों की तरह घर से हल्दी कुमकुम के साथ थाली लेकर पहुंची और श्री खंडेलवाल का तिलक कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। लाड़ली बेटियों के इस व्यवहार को लेकर श्री खंडेलवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा की बैतूल की जनता का विश्वास ही नहीं बच्चों में भी सरकार के प्रति सहानुभूति है। बेटियों को भी पता है कि उनका हित चाहने वाली सरकार कौन सी है।  इन बेटियों की उम्र भले ही वोट देने की नहीं है लेकिन उनके इस व्यवहार ने मेरा दिल जीत लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इन कन्याओं का आशीर्वाद मां भवानी के आशीर्वाद जैसा है। इनके माता-पिता मुझे वोट देकर विजयी बनाएंगे और मैं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि बेटियों के हितों में ज्यादा से ज्यादा काम करने का प्रयास करूंगा। हमारे मुख्यमंत्री सत्ता में आने के बाद से ही बेटियों के लि...