भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क बैतूल। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लगातार वार्डो में भ्रमण कर प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाएं घर-घर जाकर बता रही है। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बैतूल नगर के जाकिर हुसैन, रामनगर, जयप्रकाश वार्ड में घर घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाएं बताई। जनसंपर्क में महिला कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य की महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन मांग रही है। जनसंपर्क में वे बताती है आजादी के 70 सालो में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्या को समझा और घर-घर में शौचालय बनाकर सम्मान दिया। इसी तरह चुल्हा फूंककर अपनी आंखो को गवांने वाली महिलाओं को रसोई गैस नि:शुल्क देकर समस्या से छुटकारा दिलाया।
Popular posts from this blog
छोटी ग्वाल टोली ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव बैतूल। श्री कृष्ण गोपाल मंदिर छोटी ग्वाल टोली के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य श्री कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया कालका देवी जागरण ग्रुप की सुप्रसिद्ध गायिका रिंकी मर्सकोले परासिया, कोमल निनावे नागपुर पूनम ब्रम्हे, ग्रुप के वरिष्ठ गायक सुरेश, सुनील, नितिन पारदी ने एक से बढ़कर एक भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। कालका देवी जागरण ग्रुप के संचालक जगदीश मालवीय ने बताया कि रिदम कलाकारों में आर्गन रूपेश मालवीय, ढोलक शैलेश पाटनकर, पैड निखिल खातरकर, ढोल के साथ शिवा ने अपनी संगत देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में विधायक निलय डागा भी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण, वासुदेव कृष्ण व कृष्ण सुदामा शंकर भगवान की झांकी का अद्भुत जीवंत चित्रण सिवनी के कलाकार सुमित सराठे एवं उनके ग्रुप ने प्रस्तुत किया। समिति के राजकुमार एवं राम देशमुख ने सभी श्रद्धालुओं का अंत में आभार व्यक्त किया और सुख शांति और समृद्धि की कामना की।...
निलय डागा ने मोतीवार्ड में किया जनसंपर्क डोर-टू-डोर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने शुक्रवार को मोतीवार्ड में जनसंपर्क किया। निलय डागा सबसे पहले मोती वार्ड के सांई मंदिर पहुंचे जहां उन्होने पूजा-अर्चना कर सांई बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात निलय डागा वार्ड में डोर-टू-डोर जंनसपर्क किया। जहां बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं को गले लगाकर उनसे समर्थन मांगा। इस दौरान अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment