निलय डागा ने मोतीवार्ड में किया जनसंपर्क

डोर-टू-डोर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी

बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने शुक्रवार को मोतीवार्ड में जनसंपर्क किया। निलय डागा सबसे पहले मोती वार्ड के सांई मंदिर पहुंचे जहां उन्होने पूजा-अर्चना कर सांई बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात निलय डागा वार्ड में डोर-टू-डोर जंनसपर्क किया। जहां बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं को गले लगाकर उनसे समर्थन मांगा। इस दौरान अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments