Posts

Showing posts from August, 2019
Image
छोटी ग्वाल टोली ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव बैतूल। श्री कृष्ण गोपाल मंदिर छोटी ग्वाल टोली के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य श्री कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया कालका देवी जागरण ग्रुप की सुप्रसिद्ध गायिका रिंकी मर्सकोले परासिया, कोमल निनावे नागपुर पूनम ब्रम्हे, ग्रुप के वरिष्ठ गायक सुरेश, सुनील, नितिन पारदी ने  एक से बढ़कर एक भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। कालका देवी जागरण ग्रुप के संचालक जगदीश मालवीय ने बताया कि रिदम कलाकारों में आर्गन रूपेश मालवीय, ढोलक शैलेश पाटनकर, पैड निखिल खातरकर, ढोल के साथ शिवा ने अपनी संगत देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में विधायक निलय डागा भी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई प्रेषित की।  कार्यक्रम में राधा कृष्ण, वासुदेव कृष्ण व कृष्ण सुदामा शंकर भगवान की झांकी का अद्भुत जीवंत चित्रण सिवनी के कलाकार सुमित सराठे एवं उनके ग्रुप ने प्रस्तुत किया। समिति के राजकुमार एवं राम देशमुख ने सभी श्रद्धालुओं का अंत में आभार व्यक्त किया और सुख शांति और समृद्धि की कामना की।...
Image
पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है प्रशासन बैतूल। बैतूल जिला प्राकृतिक सम्पदा के मामले में बेहद सम्पन्न है। कुकरु की वादियां हो या चिखलार के जंगल, यहां नदियों के किनारे और ऊंचे पहाड़ भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। बीते एक महीने से जिले भर में झमाझम बारिश की वजह से जहां सभी जलाशय लबालब हो चुके है। नदियों में भी बाढ़ की स्थिति है। भरी बारिश में कहीं लोग बाढ़ देखने जा रहे है तो बारिश थमने के बाद झरनों का आनंद लेने की योजना बना रहे है। इन स्थानों पर सुरक्षा को लेकर एहतियात एवं दुर्घटना पाइंट का विवरण न होने के कारण खतरे की आशंका बनी रहती है। जिले के सारनी, छोटा महादेव, चिखली, चिखलार, गुप्तेश्वर, घोघरी, ताप्ती सहित अन्य स्थानों पर झरने, ताप्ती बैराज, सतपुड़ा डेम, गोधना, चंदोरा, पारसडोह डेम, कोसमी जलाशय, ताप्ती, बारहलिंग, पारसडोह सहित अन्य स्थानों पर भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचने लगे है। ऐसे में प्रशासन को इन स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। अन्यथा गत वर्षों की तरह ही अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील जहा...