भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
बैतूल। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लगातार वार्डो में भ्रमण कर प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाएं घर-घर जाकर बता रही है। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बैतूल नगर के जाकिर हुसैन, रामनगर, जयप्रकाश वार्ड में घर घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाएं बताई। जनसंपर्क में महिला कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य की महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन मांग रही है। जनसंपर्क में वे बताती है आजादी के 70 सालो में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्या को समझा और घर-घर में शौचालय बनाकर सम्मान दिया। इसी तरह चुल्हा फूंककर अपनी आंखो को गवांने वाली महिलाओं को रसोई गैस नि:शुल्क देकर समस्या से छुटकारा दिलाया।
Comments
Post a Comment